Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur छठ पूजा का सनातम धर्म में है विशेष महत्व: डा. रमन घई

छठ पूजा का सनातम धर्म में है विशेष महत्व: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सुंदरनगर वैल्फेयर सोसायटी की ओर से छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी इलाका निवासियों ने छठी मईयां पूजन कर माता का आर्शीवाद प्राप्त किया। छठ पूजा के महान पर्व पर यूथ सिटिजन कौंसल पंजाब के अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर समूह देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि सनातम धर्म के लिए छठ पर्व का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ हमारी बहनें परिवार के साथ छठी मईयां का पूजन कर माता का आर्शीवाद लेती है। उस पूजा से सभी को पूणय मिलता है। इस अवसर पर डा. घई ने कहा कि छठ पर्व पर कई दिनों से इस तरह तैयारी शुरू हो जाती है उससे इस पर्व का महत्व अन्य वर्ग के सभी लोगों के लिए भी बढ़ जाता है।

Advertisements

उन्होंनें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, होशियारपुर हलका विधायक व पूर्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल से सुंदरनगर में छठ पर्व संस्थान बनाने के लिए स्थाई तौर पर इलाका निवासियों को जगह देने की सरकार से मांग की। इस अवसर पर सुनील शर्मा, यूथ सिटिजन कौंसिल के जिला प्रधान डा. पंकज शर्मा, विजय, विक्की, मिंट्टू शर्मा, सरोवर शर्मा, विशाल शर्मा, दीपक, सुधीर, शक्ति वर्मा, रोबिन गोयल, रामकलेश राजू, शेखर, करन, हरदीप, गौरव, राजवीर, राहूल, मुनीश व अन्य उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here