Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब और पंजाबियत को बचाने के लिए भ्रष्ट आप व कांग्रेस को...

पंजाब और पंजाबियत को बचाने के लिए भ्रष्ट आप व कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना जरुरीः भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हलका चब्बेवाल से भाजपा उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल द्वारा गांवों के तूफानी दौरे जारी हैं और उनके साथ भाजपा नेता लोगों को भाजपा की जनहितैषि नीतियों से अवगत करवा रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग गांवों में जनसंपर्क करते हुए सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा करने में सक्षम है तथा जो परिवारवाद से कोसों दूर सिर्फ और सिर्फ जनता एवं देश को आगे बढ़ाने की सोच रखती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याण हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि हलके के विकास को वह पहले भी समर्पित रहे हैं और अब भी मौका दिए जाने पर वह अपने फर्ज से पीछे नहीं हटेंगे और केन्द्र की समस्त योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लाभपात्रियों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गुमराह करने की राजनीति कर रही हैं और गुमराह करके ही पहले कांग्रेस ने और अब आप ने सत्ता हथिया ली, लेकिन पंजाब और पंजाबी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और इन्हें सबक सिखाने का मन बनाए बैठे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस चुनाव में भाजपा का साथ देकर इन भ्रष्टाचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएं ताकि हमारा हलका ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब को इनकी भ्रष्ट एवं जनविरोधी नीतियों से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here