Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की सड़के होगी पैच फ्री, CM मान ने...

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की सड़के होगी पैच फ्री, CM मान ने फंड किया जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सीएम भगवंत मान ने बीते दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों को पैच फ्री बनाने के लिए 95.54 लाख रुपये जारी किए हैं। इस फंड से सरहिंद चुन्नी रोड से घुमंदगढ़, बस्सी संघोल रोड, सरहिंद चुन्नी रोड से डफेरा, बस्सी से दधेरी वाया जेरखेला खेड़ी, जोधपुर से महदड़ियां रोड, नोगावां से लोहारी रोड, फिरोजपुर और बाग सिकंदर बनाने के लिए जारी किए है। सीएम मान ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए जिला प्रशासन को जरुरी फंड जारी किया गया है। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार शहीदी सभा के दौरान पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सभी जरुरी सुविधाएं देने के लिए बाध्य है। यह पहल दसवें सिख गुरु के परिवार द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक विनम्र श्रद्धांजलि होगी।

Advertisements

विश्व इतिहास में ऐसा उदाहरण कहीं नहीं सीएम मान ने इस बात पर जोर दिया कि फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती न केवल सिखों बल्कि पूरी मानवता को प्रेरित करती है। सीएम मान ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के लिए कहा है, ताकि पवित्र तीर्थस्थल पर माथा टेकने के दौरान उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वह श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए पूरी व्यवस्था की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here