Monday, October 12, 2026
Home Latest सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत

सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है।  हादसे दौरान 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा साइट-4 इलाके की एक फैक्ट्री में हुआ है, जहां 3 कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर ही सो रहे थे और अचानक आग लग गई।

Advertisements

आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अंदर सो रहे 3 कर्मचारियों की आग में झुलसने से मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here