
मोगा (द स्टैलर न्यूज़)। मोगा के कस्बा धर्मकोट क्षेत्र के अंतर्गत गांव कमांलके के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पिकअप को टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि बस जालंधर से मोगा आ रही थी और बस का ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था और दूसरी साइड से आ रही पिकअप जीप को उसने टक्कर मार दी। जिससे बस बेकाबू हो गई और गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार कई यात्री घायल हो गए और पिकअप चालक को मामूली चोटें आई है।

घटना के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हादसे में घायल 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायल लोगों को ईलाज़ के लिए आस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












