Sunday, October 25, 2026
Home Himachal 4 तक बिजली के बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

4 तक बिजली के बिल जमा करवाएं हमीरपुर के उपभोक्ता

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले गांव सलासी, झनियारी, खग्गल, दड़ूही, कुठेड़ा, नाल्टी, बाड़ी, फरनोल, मसियाणा, डुढाणा, ब्राहलड़ी, धनेड़ और आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 4 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

Advertisements

सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 4 दिसंबर से पहले उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here