
पुरखाली/रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान अजयवीर सिंह लालपुरा द्वारा शुरू की गई ‘विशेष सहायता कैंपों’ की श्रृंखला के तहत भाजपा पुरखाली सर्कल के गांव मियांपुर में एक विशेष कैंप लगाया गया। इस कैंप का उद्घाटन करने के लिए लालपुरा गांव मियांपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में 5 लाख की बीमा राशि वाले आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि बनाए गए हैं। लालपुरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा गरीब लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के हित आयुष्मान बीमा योजना शुरू की गई थी, जो लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। लालपुरा ने कहा कि इस योजना के अलावा केंद्र सरकार द्वारा दिहाड़ी मजदूरों के विकास के लिए ई-श्रम योजना शुरू की गई है, जिसका लाभ पहुंचाने के लिए आज सैकड़ों जरूरतमंदों के कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुःख की बात है कि हमारा यह क्षेत्र पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के पास स्थित है, पर इस क्षेत्र में आज तक नाममात्र विकास ही हुआ है।

इस मौके पर कैप्टन मुल्तान सिंह ने इस कैंप के लिए अजयवीर सिंह लालपुरा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री लालपुरा का पूरा परिवार हर समय लोगों की सहायता और सेवा में जुटा रहता है, जिसकी मिसाल इस बात से मिलती है कि अजयवीर सिंह लालपुरा हर महीने लाखों के बजट वाले स्वास्थ्य और आंखों के जांच कैंपों के साथ-साथ संस्था इंसानियत पहले की विशेष योजना ‘मेरी बेटी, मेरी शान’ के तहत पैदल जाने वाली जरूरतमंद बच्चियों को साइकिल, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बच्चों को स्कूल बैग, बूट, बोतलें और जर्सी और खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल किट बांटते हैं। इस मौके पर मंडल पुरखाली के प्रधान तजिंदर सिंह तेज़ी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के विकास के लिए वचनबद्ध है और किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार का किसानों के प्रति प्यार का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज के इस कैंप में जिन किसानों की केवाईसी न होने के कारण लाभ रुका हुआ था, उसे दुरुस्त कर दिया गया है और आने वाले समय में जारी किश्तों का लाभ मिलेगा। इस मौके पर कैंप में 250 के करीब लोगों द्वारा विभिन्न योजनाओं के कार्ड बनाए गए। इस मौके पर सभी का गांव पहुंचने पर बूथ इंचार्ज श्री सौरव बांसल ने धन्यवाद किया। इस मौके पर श्रीमती जसवंत कौर जी, सुरमुख सिंह, सोमा, सुनील कुमार बिल्ला, लखविंदर सिंह ठौना, बलजीत सिंह मियांपुर, केसर सिंह हरिपुर, गौरव बांसल, पिंका मियांपुर, मलकीत सिंह पिंका, तरसेम जी आदि मौजूद थे।












