
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के युवक की अमेरिका में मौत होने का मामला सामने आया है। मुतक की पहचान सुखविंदर सिंह सुक्खी निवासी गांव नवां पिंड खालेवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखविंदर पिछले 2 वर्षों पहले रोजी रोटी कमाने के अमेरिका गया था और अचानक बीते दिनों उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक सुखविंदर ट्रक चलाने का काम करता था और उसकी मौत की खबर सूनकर परिजनों में शोक की लहर पैदा हो गई।












