
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश में देर रात अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरा एक ऑटो बिलगांव की तरफ जा रहा था तभी अचानाक अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।

टक्कर की वजह से ऑटो पलट गया। उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया और 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।












