Thursday, October 15, 2026
Home National प्रधानमंत्री ने जूनियर एशिया कप 2024 जीतने पर भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी...

प्रधानमंत्री ने जूनियर एशिया कप 2024 जीतने पर भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जूनियर एशिया कप 2024 जीतने पर भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी है।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“हमारे हॉकी चैंपियनों पर गर्व है!

यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमारी पुरुष जूनियर टीम ने जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता है। उनके बेजोड़ कौशल, अटूट धैर्य और अविश्वसनीय टीम वर्क ने इस जीत को खेलों के इतिहास में दर्ज करा दिया है।

युवा चैंपियनों को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here