
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल के काफिले के साथ लखनऊ में हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान काफिले में चल रही एम्बुलेंस समेत 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि गवर्नर शिव प्रकाश शुक्ल सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे थे और वह लखनऊ एयरपोर्ट से शहीद पथ के रास्ते आगे जा रहा थे तभी लूलू मॉल के नजदीक अचानक काफिले में चल रही एक गाड़ी के ड्राइवर ने ऑटो घुसने पर ब्रेक लगाई तो पीछे से आ रहे अन्य वाहन डिस्बैलेंस होकर एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान उनके साथ एडीसीटी साईं दत्तात्रेय वर्मा और पीएसओ नीरज शर्मा भी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। एडीसीपी राजेश यादव ने कहा कि राज्यपाल बिल्कुल ठीक हैं। पुलिस की 2 गाड़ी और एक एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हुई है। इस हादसे में एसीपी और 2 जवानों को मामूली चोट आई हैं। हादसे के बाद शहीद पथ पर लंबा जाम लग गया। फिलहाल घायल जवानों का ईलाज़ चल रहा है।












