Saturday, October 24, 2026
Home Latest टौणी देवी बाया काला अंब हमीरपुर सड़क पर ट्रक फंसने से लगा...

टौणी देवी बाया काला अंब हमीरपुर सड़क पर ट्रक फंसने से लगा लंबा जाम, यात्री परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। काला अंब के ककड़ियार रोड पर शुक्रवार को एक ट्रक के फंसने से घंटों तक यातायात बाधित रहा। ट्रक ककड़ियार स्थित कोल्ड स्टोर में केले उतारने के बाद मुड़ने की कोशिश में सड़क के बीचों-बीच फंस गया। इससे बस्सी से हमीरपुर जा रही HRTC बस, कई कारें, जीपें और ट्राले जाम में फंस गए।

Advertisements

वहीं, स्थानीय लोगों ने कई प्रयासों के बाद ट्रक को धक्का देकर किनारे लगाया, जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here