Sunday, October 25, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया, अनुग्रह...

प्रधानमंत्री ने जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने दुर्घटना के जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Advertisements

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया:

“राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुए हादसे में लोगों की मृत्‍यु से बहुत दुःखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here