Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur द स्टैलर न्यूज़ के पत्रकार गुरजीत सोनू के भाई सुखदीप का निधन,...

द स्टैलर न्यूज़ के पत्रकार गुरजीत सोनू के भाई सुखदीप का निधन, 24 को किया जाएगा अंतिम संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द स्टैलर न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार गुरजीत सोनू के छोटे भाई सुखदीप सिंह (मनु, 28) का आज अकस्मात निधन हो गया। उसकी पिछले कल तबीयत खराब होने पर होशियारपुर के निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया था तथा हालत खराब होने पर उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाया गया था तथा वहां डाक्टरों ने बताया कि सुखदीप का देहांत हो चुका है। सुखदीप पावर काम होशियारपुर में कार्यरत था तथा काम के प्रति काफी सजग एवं मेहनती था।

Advertisements

इस समाचार से सोनू के घर एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुखदीप का अंतिम संस्कार 24 दिसंबर दिन मंगलवार को उसे पैतृक गांव जलालपुर (होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर नजदीक भीखोवाल, सैंचरी प्लाईवुज के सामने जाता है रास्ता). में दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here