

हरियाना(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। कस्बा हरियाना बिजली विभाग के मुख्य अधिकारी ने बताया कि 66 के.वी चोहाल से कस्बा हरियाना लाइनों की जरूरी देखभाल और मरम्मत करने के लिए 31 मई दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 66 के.वी स्टेशन हरियाना से चलते बाहरी फीडर खुनखुन, बाहरी फीडर हरियाना, सौतला भीखोवाल बागपुर, जनोड़ी, कोटली, निक्की बाल, नूरपुर, रहीमपुर इलाके प्रभावित रहेंगे।











