Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur जब तक अमित शाह पर भाजपा एक्शन नहीं लेती और शाह माफी...

जब तक अमित शाह पर भाजपा एक्शन नहीं लेती और शाह माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेस का विरोध रहेगा जारी: काहलो

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी नेताओं ने आज होशियारपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में देश के गृहमंत्री द्वारा डा. भीम राव अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और मांग की कि अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जसकरन काहलो, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण डोगरा मिक्की, पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, पूर्व विधायक पवन आदिया, यामिनी गौमर, पूर्व विधायक इंदूबाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, पुनीत शर्मा, दमनदीप नरवाल, रणजीत कुमार किट्टी व मोहन सिंह लेहल मौजूद थे। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अमित शाह ने डा. अंबेडकर के बारे में जो शब्द कहे हैं उनकी आज पूरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व भर में निंदा हो रही है तथा अमित शाह के व्यवहार से लगता ही नहीं कि उन्हें अपने कहे पर कोई शर्मिंदगी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां केन्द्र की मोदी सरकार संविधान के साथ छोड़छाड़ कर रही है वहीं उसके निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर के बारे में अमित शाह के शब्द उनकी छोटी सोच को दर्शाते हैं।

Advertisements

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को अमित शाह को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। श्री काहलो ने कहा कि जब तक अमित शाह पर भाजपा कोई एक्शन नहीं लेती तथा वह पूरे देश से माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। डा. भीम राव अंबेडकर की देन ही है कि आज अमित शाह जैसे संसद में विराजमान हैं और उन्हें संविधान की गरिमा एवं संविधान निर्माता के बारे में कुछ भी कहने से पहले सौ बार सोचना चाहिए था, लेकिन सत्ता के नशे में चूर अमित शाह एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं और कांग्रेस उन्हें बता देना चाहती है कि यह देश लोकतंत्र से चलता है और यहां पर अमित शाह जैसों के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आम जन से अपील की कि वह भी अमित शाह का बायकाट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here