नवां पंजाब बनाने में नौजवानों की अहम भूमिका होगी: एडवोकेट हिक्की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चार मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किए गए।जानकारी देते हुए राजा सैनी ने बताया कि प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भानू प्रताप राणा और जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा से विचार-विमर्श के बाद पूर्वी मण्डल से कमल सैनी,हरियाना मण्डल से फ़ौजी, दिहाती मण्डल से सोनू डल्लेवाल,सैलाखुर्द से नितीश राजपूत  नियुक्त किए गए है।इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जिन्दू सैनी,प्रदेश युवा मोर्चा कल्चरल प्रमुख सन्नी शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट अशोक हिक्की ने कहा कि पंजाब भाजपा ने नवां पंजाब भाजपा दे नाल का जो नारा दिया है उसमें पंजाब के नौजवानों की अहम भागीदारी होगी।पंजाब की खुशहाली और विकास की नई गाथा लिखने में नई तरुणाई आगे आएगी।

Advertisements

हिक्की ने कहा कि पंजाब युवा मोर्चा कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने नवनियुक्त युवा मोर्चा मण्डल अध्क्षयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को पार्टी से जोड़ने का काम करें और पंजाब में नया इतिहास रचे।इस मौके पर साहिल सांपला, जिंदु सैनी, कृष्ण चौधरी, विशु परमार, दीक्षांत ठाकुर,अजय चोपड़ा, सन्नी शर्मा,वरुण गोस्वामी,मोहित आनंद, हर्ष राजपूत, अयरश,रमन,मनोज,विनय,रोहित वर्मा,आकाश भट्टी,गौतम,साहिल विग,डिम्पी,जितिन सैनी, लख्खा,परमिंदर सिंह बजाज,रमन सैनी आदि भी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here