Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी नशा मुक्ति केन्द्रों, पुर्नवास केन्द्रों तथा ओओएटी क्लीनिकों में हड़ताल का...

सरकारी नशा मुक्ति केन्द्रों, पुर्नवास केन्द्रों तथा ओओएटी क्लीनिकों में हड़ताल का छठा दिन जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी ड्रग डीअडिक्शन तथा तथा रीहैबलिटेशन इम्पलाईज़ यूनियन पंजाब रजि. की प्रदेश स्तरीय कॉल पर समूह ठेके पर तथा आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा पंजाब भर के नशा मुक्ति केन्द्रों, पुर्नवास केन्द्रों तथा ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिकों की सम्पूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज छठा दिन जारी है, पर पंजाब सरकार मुलाज़मों के हित में कोई फैसला नहीं दे रही है। इस अवसर  पर जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह तथा महासचिव ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब के सपने देख रही है दूसरी तरफ नशा मुक्ति केन्द्रों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इलाज करवा रहे मरीज़ों को परेशानी हो रही है ।

Advertisements

जीभ के नीचे रखने वाली दवाई भी मरीज़ों को नहीं मिल रही जिसके कारण यह मरीज़ अपने कार्य पर भी नहीं जा पा रहे , परन्तु पंजाब सरकार कुम्भकरण की नींद सोई हुई है। प्रदेश महासचिव प्रशांत आदिया  तथा सलाहकार चंदन सोनी ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार करना बंद नहीं किया तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर निशा रानी, चंदन सोनी, प्रभजोत कौर, लखवीर कौर , परमजीत कौर, राम देई, अमरीक सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर, सरिता, तरुण प्रकाश आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here