
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में गैंगवार के चलते एक बार फिर से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। करीब 2 साल पहले श्री कृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन डी.ए.वी. स्कूल के समीर हुई गैंगवार की तपिश एक बार फ्रि से महसूस होने लगी है। दो गुटों बागी व मिंटी ग्रुप में चल रही कशमकश के चलते गत रात्रि 22 जुलाई को 9 व साढे 9 बजे के बीच अज्ञात लोगों द्वारा बागी के भाई पाला पर पंज पिपलां मंदिर के समीप गांधी चौक पर गोलियों से हमला कर दिया गया। गोलियां चलने पर आसपास के लोग बुरी तरह सहम उठे और वहां पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। गोलियों से बचने के लिए पाला गलियों में भागा और हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए भी उस पर गोलियां चलाई। पाला वहां से बच निकला तथा हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार करीब 7-8 गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी और पुलिस ने वहां से करीब 4 खाली गोलियों के खोल भी बरामद किए। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सुखविंदर ने बताया कि पाला के बयान लिए गए हैं तथा हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।












