Monday, October 12, 2026
Home Chandigarh भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान: खन्ना

भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान: खन्ना

The Stellar News Logo

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में कुछ दिन पहले हुए म्युनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों से हताष प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए आम सी.एम. भगवंत मान 5 गारंटियों का लॉलीपॉप जनता को दिया था परन्तु भगवंत मान को यह भूल गए कि पंजाब की जनता सूझवान और दूरदर्शी सोच रखने वाली है और अपने मताधिकार का प्रयोग सही ढंग से सही दिशा में करना अच्छी तरह जानती है। उक्त विचार खन्ना ने म्युनिसिपल चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी को उनके 5 गारंटियों वाले बयान पर घेरते हुए व्यक्त किये।

Advertisements

खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में आने से पहले सी.एम. भगवंत मान ने जनता के साथ बड़े बड़े वादे किये थे और प्रदेश से नशा और अपराध समाप्त करने के झूठे सपने जनता को दिखाए थे परन्तु इन सब वादों और गारंटियों पर भगवंत मान नेतृत्व वाली आप सरकार खरी नहीं उतर पायी और इसके विपरीत पंजाब में अपराध और नशे ने अपने पैर और ज्यादा पसार लिए। खन्ना ने कहा कि पहले दी हुई गारंटियों पर सी.एम. खरे नहीं उतरे और जनता को नयी गारंटियों से भ्रमित करने की नाकाम कोशिश की। भगवंत मान की गारंटियां उसी प्रकार हैं जिस प्रकार भगवंत मान बिना दस्तखत के चेक जनता को बाँट रहे हों। खन्ना ने कहा कि आप सरकार की प्रदेश हित के हर मुद्दे पर विफलता का  ही नतीजा है कि आप पार्टी को प्रदेश की म्युनिसिपल चुनावों में विफलता देखनी पड़ी l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here