Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया...

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया शोक प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना देश के लिए बड़ा घाटा है। उनकी कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 के दशक में भारत की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को मनमोहन सिंह दोबारा पटरी पर लेकर आए और आर्थिक तौर पर भारत की दुनिया में पहचान बनाई। हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और उनके परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisements

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी मनमोहन सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री और पंजाब के सपूत थे। वे इंसान भी बहुत अच्छे थे। आज देश ने एक महान अर्थशास्त्री और इंसान को खो दिया है। उन्होंने देश के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। उनका जाना हम सभी के लिए एक बहुत दुखद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here