
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रूपनगर पंजाब के 90 वर्षीय तेजपाल जैन अपनी संसारिक यात्रा में सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में सेवा करने के पश्चात परलोक सिधारते हुए अपनी आंखें दान देकर मरकर भी अमर हो गए। जिक्र योग्य है कि 31 दिसंबर 2024 को शहर के सुप्रसिद्ध बख्तावर मल जैन परिवार में से जैन मोहल्ला निवासी तेजपाल जैन की 90 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई इसके पश्चात उनकी पत्नी पुष्पलता जैन, पुत्र राजेश जैन तथा पुत्र वधू सिंपी जैन, पुत्री रेखा जैन तथा समता जैन ने अपने बाकी पारिवारिक सदस्यों की सहमति से रूपनगर में नेत्रदान के क्षेत्र में कार्यरत संस्थान नैना जीवन ज्योति क्लब से तेजपाल जैन जी के नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की। क्लब द्वारा लुधियाना के पुनरजोत आई बैंक से डॉक्टर की टीम को बुलाकर तेजपाल जैन जी की आंखें दान करवाई। पुनरजोत आई बैंक सोसाइटी के मुख्य डॉक्टर रमेश ने बताया कि एक नेत्रदानी की आंखें दो पुतली के अंधेपन लोगों की जिंदगी को रोशन करने के साथ साथ आईबॉल में उपस्थित लिक्विड कई प्रकार की आंखों की बीमारियों के इलाज मे प्रयोग किया जाता है।

नैना जीवन ज्योति क्लब के सभी सदस्यों ने बख्तावरमाल परिवार के साथ-साथ रूपनगर का नाम रोशन करने के लिए परिवार का तहे दिल से धन्यवाद किया तथा पूरे परिवार द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यो की सराहना की। इस मौके पर रजनीश जैन, अमित जैन, पाल जैन, संदीप जैन, नेकचंद जैन, संजय प्रताप जैन, राजेश्वर राजू जैन, राहुल जैन तथा अन्य मोहल्ला निवासियों के साथ-साथ नैना जीवन ज्योति क्लब की ओर से ध्रुव नारंग, दिनेश वर्मा, अतिंद्रपाल सिंह, प्रवीन जैन, ऐकांश कथूरिया, दीपांशी कथूरिया, बनदीप कौर तथा पुनरजोत आई बैंक की ओर से रशपाल कुमार तथा दर्शन सिंह मौजूद थे












