Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh जसवीर सिंह गढ़ी आप में शामिल, ‘आप’ को अंबेडकर और कांशीराम के...

जसवीर सिंह गढ़ी आप में शामिल, ‘आप’ को अंबेडकर और कांशीराम के आदर्शों का सच्चा पथप्रदर्शक बताया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी बुधवार को अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें सामाजिक न्याय व समावेशी शासन का आश्वासन दिया।

Advertisements

जसवीर गढ़ी के साथ बसपा के पंजाब के पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. जसप्रीत सिंह, पूर्व पंजाब अध्यक्ष, मौजूदा महासचिव गुरलाल सैला भी आप में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और विधायक सुखविंदर सुक्खी मौजूद रहें।

सीएम भगवंत मान ने गढ़ी का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर और कांशीराम जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रूप से काम कर रही है। हम समाज के हर वर्ग के लिए न्याय, समानता और अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं। 

अपने राजनीतिक कदम के बारे में प्रेस को जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने अपनी नई राजनीतिक यात्रा पर कहा कि पार्टी में उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों के कारण उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से मैं अपनी पिछली पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों पर चुप रहा। मुझे आशा थी कि वे आत्ममंथन करेंगे और अपनी गलतियां सुधारेंगे। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, फिर मुझे ठगा हुआ महसूस हुआ। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरी राजनीतिक हत्या कर दी गई हो। उन्होंने कहा कि बसपा में कांशी राम जी के साथ खड़े कई नेताओं को किनारे कर दिया गया है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही सही मायने में अंबेडकर की विरासत को हर घर तक पहुंचा सकती है। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर जी की तस्वीर वाले कैलेंडर छापे और उन्हें दिल्ली में घरों में वितरित किया। पंजाब में 50,000 सरकारी कार्यालयों में अब डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगी हुई है। उन्होंने विधायक डॉ सुखविंदर कुमार सुक्खी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बदौलत ही मैं आज आम आदमी पार्टी में आ पाया हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here