Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh 5,000 रिश्वत लेता एएसआई विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

5,000 रिश्वत लेता एएसआई विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी-2, कपूरथला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) मनजीत सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ यह मामला कपूरथला जिले के फत्तूढींगा निवासी गुरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया था कि उक्त आरोपी ने थाने में की गई शिकायत की प्रति और उसके द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ किए गए समझौते की कॉपियां उपलब्ध करवाने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

Advertisements

शिकायतकर्ता गुरजीत कौर ने आगे बताया कि आरोपी ए.एस.आई. ने उक्त पुलिस शिकायत का निपटारा उसके पक्ष में करने के लिए पहले ही 1,500 ले लिए थे। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here