Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal जय राम ठाकुर के बयान पर प्रेम कौशल का पलटवार, भाजपा को...

जय राम ठाकुर के बयान पर प्रेम कौशल का पलटवार, भाजपा को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। नेता प्रतिपक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव करवाने के ब्यान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि जय राम इस प्रकार के वक्तव्य दे कर हास्य के पात्र बन रहे हैं क्योंकि उनकी तथा भाजपा की लोकप्रियता और कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर हाल ही में भाजपाइयों के षड्यंत्रों के परिणामस्वरूप हुए 9 विधानसभा उपचुनावों में जनता अपना मत व्यक्त कर चुकी है। कौशल ने कहा कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश को कंगाली के कगार पर पहुंचा दिया और अब जब मुख्यमंत्री प्रदेश के आर्थिक हालात सुधारने के मद्देनजर जनता का सहयोग लेने का प्रयास कर रहे हैं तो जय राम राजनीति कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की लालसा है।

Advertisements

कौशल ने कहा कि भाजपा दो मुंह वाला सांप है क्योंकि जय राम यह भूल गए कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संपन्न लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया था तथा पूरे देश में हज़ारों करोड़ रुपए खर्च कर नरेंद्र मोदी की फोटो वाले होर्डिंग्स लगा कर इसकी पब्लिसिटी की गई थी जबकि भाजपा गैस की कीमतें कम करने का वादा कर चुनाब लड़ी थी।उन्होंने जय राम ठाकुर को चुनौती दी कि यदि उन्हें अपनी और भाजपा की लोकप्रियता पर इतना ही अहंकार है तो अपने विधायकों से त्यागपत्र दे कर दुबारा चुनाब लड़ने को कहें उनकी सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here