
नादौन (द स्टैलर न्यूज)। नादौन-सुजानपुर मार्ग पर सड़क हादसे दौरान जीप चालक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान जय सिंह निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक जय जीप में फैंसिंग के पोल लेकर सुजानपुर की ओर जा रहा था और जब वह जीहण स्थान के पास पहुंचा तो जीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

जिससे जय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीप चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












