
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 9 जनवरी को 66 केवी सब स्टेशन नसराला में जरूरी मरम्मत के कारण 11 केवी होशियारपुर रोड, जालंधर रोड फीडर, बाला जी फीडर, आनंद फीडर, ककड़ कंप्लेक्स फीडर, रोटावेयर फीडर, टांडा रोड फीडर और पियाला फीडर अधीन सारे इंडस्ट्रीयल फीडर, नसराला, चक्क गुजरां, हैदरोवाल, गांव नियाड़ा, डगाना कलां तथा सिंगड़ीवाला की बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

इसी प्रकार 220 केवी सब स्टेशन होशियारपुर से चलने वाले 11 केवी सनसिटी फीडर व 11 केवी चक्क गुजरां एपी फीडर की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिससे दशमेश नगर, पिपलावालां, नियाड़ा रोड, भरत एनक्लेव, केएफसी चौंक व सनसिटी कालौनी आदि इलाके की सप्लाई प्रभावित रहेगी।











