Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh आप ने पंजाब के कई नगर परिषद में शानदार जीत की दर्ज

आप ने पंजाब के कई नगर परिषद में शानदार जीत की दर्ज

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद में शानदार जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से आधा दर्जन से ज्यादा नगर परिषदों में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। नगर परिषद चीमा (सुनाम) में बलजिंदर कौर को अध्यक्ष, अंजू बाला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मनप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं नगर परिषद मल्लांवाला (ज़ीरा) में करमजीत कौर को अध्यक्ष, रितु कक्कड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और धर्म सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।

Advertisements

नगर काउंसिल नरोट जैमल सिंह (भोआ) में बबली कुमार अध्यक्ष बने और मनीषा महाजन और माया देवी क्रमश: वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनी गईं। नगर काउंसिल घनौर में मनदीप कौर को अध्यक्ष, अंकित सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रवि कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। नगर परिषद घग्गा में अध्यक्ष मिट्ठू सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति गोयल और उपाध्यक्ष जसवंत सिंह होंगे। नगर कौंसिल सनौर में प्रदीप जोशन को अध्यक्ष नरिंदर सिंह तखर को सीनियर उपाध्यक्ष और कंवलजीत कौर को उपाध्यक्ष चुना गया। नगर परिषद देवी गढ़ में अध्यक्ष सविंदर कौर धंजू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खी और उपाध्यक्ष अमरजीत कौर होंगी।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने खुशी जाहिर की और सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बधाई दी और इस सफलता का श्रेय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व व उनकी दूरदर्शिता को दिया। आप पंजाब अध्यक्ष ने कहा कि चीमा नगर परिषद में आप उम्मीदवारों का सर्वसम्मति से चुना जाना पंजाब में जन-केंद्रित शासन के एक नए युग की शुरुआत है। यह जीत आम आदमी पार्टी की पारदर्शी और विकासोन्मुख नीतियों में लोगों द्वारा जताए गए भरोसे को दर्शाती है। अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि नवनिर्वाचित टीम स्थानीय मुद्दों का संबोधित करेगी और यह सुनिश्चित करेगी स्थानीय  निवासियों के कल्याण और आकांक्षाएं पूरी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here