Monday, October 12, 2026
Home Crime बस में चढऩे दौरान एडवोकेट पूनम कुमारी का पर्स चोरी कर चोर...

बस में चढऩे दौरान एडवोकेट पूनम कुमारी का पर्स चोरी कर चोर फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सायं करीब 4 बजे होशियारपुर से मुकेरियां जाने के लिए बस में सवार होते समय एडवोकेट पूनम कुमारी का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। जानकारी देते हुए एडवोकेट धरमिंदर दादरा ने बताया कि पूनम कुमारी जोकि उनकी जूनियर हैं वह मुकेरियां से होशियारपुर प्रैकटिस के लिए आती है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि आज जब वे सायं करीब 4 बजे वापिस मुकेरियां जाने के लिए बस में सवार होने लगी तो उसी दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में कुछ रुपयों के अलावा उनका आई कार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचना देने पर पुलिस काफी देर बाद बस स्टैंड पहुंची। उन्होंने पुलिस उच्चधिकारियों से मांग की कि जनता की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here