
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला होशियारपुर के दसूहा में एक सोने का कारीगर सुनियारों का लाखों का सोना लेकर फरार हो गया। सुनियारों ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि कारीगर करीब 2 किलो सोना लेकर फरार हो गया है। इस मौके पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सुशील पडियाल ने कहा कि यूपी का रहने वाला अमित कुमार इस समय दसूहा में रह रहा था और उसके पास दसूहा का आधार कार्ड भी था। उन्होंने बताया कि कारीगर अमित कुमार सुनियारों द्वारा बनाने के लिए दिया गया सोना लेकर फरार हो गया है, जिसकी मात्रा करीब 2 किलो बताई जा रही है। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये और उन्हें जल्द पकड़ा जाए।













