Saturday, October 24, 2026
Home Latest नेशनल हाइवे पर 3 वाहनों की हुई टक्कर, 2 लोग घायल

नेशनल हाइवे पर 3 वाहनों की हुई टक्कर, 2 लोग घायल

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान चौंक पर 3 वाहनों की आपस में टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक बेकाबू कार ने ऑटो को टक्कर मार दी और सड़क के दूसरी तरफ जाकर एक स्कूल बस से टकरा गई और पलट गई। हादसे में ऑटो और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

बता दे कि हादसे के दौरान बस में बच्चे सवार नहीं थे। हादसे दौरान स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलो को अस्पताल दाखिल करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here