Saturday, October 24, 2026
Home International LPG टैंकर में विस्फोट, 6 की मौ-त, 31 घायल

LPG टैंकर में विस्फोट, 6 की मौ-त, 31 घायल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एलपीजी सें भरे एक टैंक में विस्फोट हो जाने से एक नाबालिग लड़की सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुल्तान के हमीदपुर कनौरा इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में यह हादसा हुआ। उन्होंनें बताया कि घटना के तुरंत बाद आग पर काबू डालने के लिए 10 से अधिक गाड़ियां पहुंची। जिन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू डाला।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट स्थल के आसपास मौजूद करीब 20 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 70 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक संपदा में खड़े एक टैंकर के वाल्व से गैस रिसाव हो रहा था, जिसकी गंध महसूस होने पर कुछ लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर चले गये थे। लेकिन इसके बाद टैंकर में विस्फोट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here