
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के डीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बवाना औद्योगिक के क्षेत्र में प्लास्टिक फाइल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई।

आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी कर दी है।











