
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी मुताबिक बेहीबाग इलाके में आतंकियों ने एक पूर्व सैनिक, उनकी पत्नी और उनकी बेटी पर गोलियां चला दी। जिसमें वह घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।











