Thursday, October 29, 2026
Home Latest महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार की बस से हुई टक्कर, 10...

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार की बस से हुई टक्कर, 10 की मौ-त, 19 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की कार की टक्कर प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बस से हो गई। इस हादसे में कार सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि कार काफी तेज थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद प्रयागराज पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने बताया कि हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here