
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय पी.ए.पी कॉम्प्लेक्स के स्पोर्ट्स-कम-ट्रेनिंग ग्राउंड में चल रहे नैशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप टेंट पेगिंग-2024-25 के व्यक्तिगत लांस और पेयर्ड लांस इवेंट के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें बीएसएफ टीम के आकाश ने अपने घोड़े प्रेम के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि असम राइफल टीम के दिनेश जी कालरेकर ने अपने घोड़े तेजस के साथ रजत पदक और असम राइफल टीम के संतोष कुमार दास ने अपने घोड़े स्मार्ट के साथ कांस्य पदक जीता।

एफ.एफ. फारूकी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक , राज्य सशस्त्र पुलिस पंजाब, आयोजन समिति के अध्यक्ष ने विजेता घुड़सवारों को पुरस्कृत किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आज के इवेंट इंडिविजुअल किर्च में 118 राइडर्स और 59 जोड़ी राइडर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। 19-02-25 को नेशनल टेट पेगिंग इवेंट लेमन एंड पेग सुबह 8:30 बजे शुरू होगा, जिसमें 15 टीमों के 118 राइडर्स भाग लेंगे।












