
नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। नोएडा के थाना सेक्टर 63 स्थित बहलोलपुर के पास चोटपुर में स्थित झुग्गी झोपड़ियो कॉलोनी में अचानक आग लग गई। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस आग में कई झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई।

सूचना मिलत ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मुशक्कत के बाद आग पर काबू डाला गया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है।











