Tuesday, October 27, 2026
Home Crime शर्मनाक: नाबालिग के साथ गैंगरेप, हाथ पर बने टैटू को तेजाब से...

शर्मनाक: नाबालिग के साथ गैंगरेप, हाथ पर बने टैटू को तेजाब से मिटाया, जबरन खिलाया गाय का मांस

criminal-raped-girl-infrontof-her-brother-nanital-India.jpg

उत्तरप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। जहां चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दो महीने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की के हाथ पर बने टैटू को मिटाने के लिए उसपर तेजाब डाला और जबरन उसे गाय का मांस भी खिलाया। प्राप्त जानकारी के मुताबक 14 साल की लड़की 2 जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने के लिए बाजार जा रही थी।

Advertisements

रास्ते में सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ नाम के युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब लड़की को होश आया, तो वह एक कमरे में थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। आरोपियों ने उसे दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

उन्होंने 3 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 2 मार्च को लड़की किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत बहुत खराब थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here