
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग की तरफ से डीईओ ललिता अरोड़ा की अगुवाई में स्कूल आफ एमीनेंस सरकारी स्कूल बागपुर में जिला स्तरीय हुनर प्रदर्शनी करवाई गई थी, जिसमें सरकारी स्कूल नारु नंगल के विद्यार्थी गुरिंदर विर्दी ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। गुरिंदर ने प्रिंटर का वर्किंग माडल तैयार किया था।

प्रिंटर का वर्किंग माडल बनाकर स्कूल को दिलाई उपलब्धि
प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर ने विजय विद्यार्थी तथा गाइड अध्यापक प्रभजोत सिंह का स्कूल पहुंचने पर सम्मान किया। प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसे मुकाबले विद्यार्थियों को जिंदगी में आगे बढ़ने के मौके प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को और मेहनत करने की जरुरत पर जोर देते हुए शिक्षा एवं खेलों में और भी उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समूह स्टाफ सदस्य एवं एसएमसी कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।












