
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पर आतंकवादियों ने पूरी रेलगाड़ी को ही हाईजैक कर लिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 180 लोगों को बंधक बना लिया है, जिसमें सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें बंधक बनाया गया है। लिब्रेशन आर्मी द्वारा इस दौरान गोलीबारी भी की गई, जिसमें कुछ यात्री और पाक सानिकों के मारे जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इसकी जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है।

ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में अलर्ट जारी कर दिया गया और यात्रियों को छुड़ाने के लिए प्रयास जारी थी।












