Thursday, October 22, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ मनाया होली का...

डिप्टी कमिश्नर ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ मनाया होली का त्योहार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल आज स्थानीय रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल में पहुंच कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ होली मनाई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने ने बच्चों के बीच फल एवं पिचकारी आदि बांटी तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं और इन बच्चों के साथ समय बिताने से उन्हें बहुत खुशी और मानसिक शांति मिली है। डा. अग्रवाल ने कहा कि होली जहां बुराई को खत्म करने और अच्छाई को अपनाने का प्रतीक है, वहीं होली के रंग विविधता में एकता का संदेश देते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों के जीवन में सुख, उत्साह, शांति एवं समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, रेड क्रॉस डिसेबिलिटी स्कूल के प्रिंसिपल पी.एन. शर्मा एवं स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here