Wednesday, October 28, 2026
Home Latest पल्ला हारां वाले दा फड़ के हो गए वेपरवाह: साध्वी भुवनेश्वरी

पल्ला हारां वाले दा फड़ के हो गए वेपरवाह: साध्वी भुवनेश्वरी

पातड़ां (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव।  सतगुरु सेवा ट्रस्ट पातड़ां द्वारा अनाज मंडी पातड़ां में 12वां पांच शाम कन्हैया के नाम के तीसरे दिन का शुभारंभ राज कुमार, संजीव कुमार सुर्खियां फूड वाले   पातड़ां द्वारा महावीर जी के ध्वजा रोहण एवं संजीव कुमार अरुण कुमार सतनाम सालवैक्स द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। नीलोवाल सुनाम से विशेष रूप से आशीर्वाद देने हेतु पधारे वयोवृद्ध संत स्वामी शंकर मुनी ने कहा कि भगवान से नाता जोड़ने की कोई विशेष आयु नहीं होती। यह वंद दरवाजा कब खुल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। सनातन धर्म की ध्वजा वाहक साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी कटड़ा वटौत वालों ने होली के महत्व का वर्णन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि पातड़ां के भक्तों पर भगवान की कुछ विशेष ही कृपा बरस रही है। यहां शाम वावा भी अद्भुत सुंदर मंदिर में सुशोभित हो चुके हैं।

Advertisements

महाराज जी ने पल्ला हारां वाले दा फड़ के हो गए वे प्रवाह सुना कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके अन्य के अलावा आर्गेनाईजर केवल कृष्ण, चेयरमैन प्रेम कुमार, अध्यक्ष हरकेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष जगदीश गोयल, सचिव हरिंदर कुमार रिंकू, कैशियर बलदेव कृष्ण, व‌रिज लाल सिंगला, विक्रमजीत सिंगला, कृष्ण कुमार,वंटी वांसल, संजीव कुमार, मनोज कुमार, तरसेम चंद, अमन शर्मा, विनोद कुमार, दर्शन गर्ग, डाक्टर तरसेम गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष सतगुरु सेवा ट्रस्ट, आनंद प्रकाश सचिव, चंद्र कामरा रानीयां, इंद्र जीत लहरी, नीतिन, सुरेंद शर्मा होशियारपुर, राकेश भार्गव, विनोद कुमार, सतपाल, जश्न, साहिल, कोमल गोयल, मन्नत मांसल, पलम सिंगला, अशोक गर्ग पंचकूला, हरि राम, रमेश अत्री, शाम लाल, एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here