Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur कानून व्यवस्था की स्थिति पंजाब सरकार के बस से बाहर, केन्द्र इसे...

कानून व्यवस्था की स्थिति पंजाब सरकार के बस से बाहर, केन्द्र इसे बर्खास्त करें: तीक्ष्ण सूद 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रैस नोट में कहा गया है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की बदहाली से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं व डर के माहौल में दिन कटी कर रहे है। नित्य प्रति दिन गोलियां चलने, कत्लों, डकैतियों तथा फिरौतियों की बारदातें हो रही है। स्थिति सरकार के बस में ना होने के कारण ऐसी घटनाएं दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।हिंदू मंदिरों पर हुए ग्रेनेडों से हमलों ने साबित कर दिया है कि अब पंजाब की कानून  व्यवस्था पंजाब सरकार के बस में नहीं है, इस लिए केंद्र सरकार को तुरंत उसे बर्खास्त करके पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए ताकि लोगों की जान व माल की रक्षा हो सके तथा पुनः शांति स्थपित की जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता के दो केंद्र होने के कारण भी पुलिस की जवाबदेही बंटी हुई हैं।

Advertisements

मंदिरों पर ग्रेनेडों के हमलों की घटनाओं से प्रतीत होता है कि सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए लोगों का ध्यान बांटना चाहती है जो कि घोर चिंता का विषय है आज सायं होशियारपुर में भी कांग्रेसी नेता के घर पर गुंडा तत्वों द्वारा फायर किए जाने की श्री सूद ने घोर निंदा की है तथा इसे सरकार की एक और नाकामी बताया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here