Tuesday, October 27, 2026
Home Latest जिला परिषद का वर्ष 2025-26 के लिए 6.68 करोड़ का अनुमानित बजट...

जिला परिषद का वर्ष 2025-26 के लिए 6.68 करोड़ का अनुमानित बजट पास

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम- प्रबंधक जिला परिषद डा. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान जिला परिषद का वर्ष 2025-26 के लिए 6.68 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए 6,68,48,603 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बुद्धि राज सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर ब्लॉक कमेटियों का बजट भी पेश किया गया, जिस पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।

Advertisements

गांवों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर देते हुए डा. अग्रवाल ने बी.डी.पी.ओ. को 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त अनुदान वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 से कराये जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को होने वाली जिला परिषद की अगली बैठक से पहले पूरे प्रस्ताव अनुमान सहित भेजना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जल आपूर्ति एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को गांवों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया ताकि आगे की प्रक्रिया जल्द से जल्द अमल में लाई जा सके। बैठक के दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुखबीर कौर सहित बी.डी.पी.ओ आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here