आस किरण ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की वर्षगांठ पर धार्मिक समागम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के आस किरण ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर होशियारपुर की 20वीं वर्षगांठ और श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400 वीं जयंती को समर्पित शब्द गुरु समागम का आयोजन आस किरण ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, होशियारपुर में किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बानी के श्री सहज पाठ के भोग के बाद बीबी दर्शप्रीत कौर गढ़दीवाला, भाई जागीर सिंह जी ने यूएसए के जत्थों ने मनोहर कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा और संत बाबा निहाल सिंह हरीयां वेलां, संत सेवा सिंह रामपुर खेङा, हरजिंदर सिंह धामी मुख्य सचिव एस जी पी सी, गुरमीत सिंह मुख्य सचिव श्री अकाल तख्त साहिब, सिख विद्वान इतिहासकार डॉ सुखप्रीत सिंह उदोके , ज्ञानी साहिब सिंह शाहाबाद मारकंडा, ज्ञानी बलजीत सिंह चौतां कलां, प्रो. अपिंदर सिंह माहिलपुरी, ज्ञानी हजारा सिंह जी भिखोवाल, भाई नछतर सिंह ब्रह्मजीत, रशपाल सिंह बूरे जटां, हरविंदर सिंह नंगल ईशर प्रोजेक्ट डाइरेक्टर आस किरण केंद्र ने गुरबानी विचार, ऐतिहासिक विचार साझा किए।

Advertisements

इस समय गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल, संस्था ईतहास और गुरशबद प्रकाश कीर्तन कौंसिल गङदीवाला की ओर से ज्ञानी साहिब सिंह जी शाहबाद मारकंडा, ज्ञानी बलजीत सिंह चौतां कलां, स्वर्गीय प्रिंसिपल हरभजन सिंह के परिवार को सन्मान चिन्ह और 21 हजार रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मंच सचिव की भूमिका अकबर सिंह बूरे जटां ने बड़े ही साफ-सुथरे तरीके से निभाई। इनके अलावा जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल, बीबी रंजीत कौर सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बीबी यशपाल कौर जी कनाडा, इकबाल सिंह खेङा , परमजीत सिंह पंजोर, महंत तरलोचन सिंह जी विरकत, बाबा जोगा सिंह खालसा रामू थियाङा रामदासपुर से भाई जसविंदर सिंह धुग्गा, डा. मनमोहनजीत सिंह जी, डॉ. रवजोत सिंह, डी. एस बागी, पार्षद नवाब, लखवीर सिंह खालसा टांडा, गुरमीत सिंह आहूजा, नवप्रीत सिंह जोनल अध्यक्ष, कमलजीत सिंह सूरी जोनल सचिव, सतवंत सिंह थियारा, डॉ. राज कुमार, भाई गुरमुख सिंह कंधाला जटां, भाई सुखवीर सिंह मंगा, बहादुर सिंह सिद्धू, रंजीत सिंह लम्बरदार, डा. जसविंदर सिंह डोगरा, अमरीक सिंह कबीरपुर, भाई कमलजीत सिंह कबीरपुर, गुरप्रीत सिंह पठियाल, एकमजोत सिंह सेखों, बलजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह सहरी, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह कंधाला विशेष रूप से उपस्थित थे।

समारोह के दौरान सुमितर सिंह और बीबी मलकीत कौर नंगल ईशर के परिवार को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरु का लंगर का पूर्ण वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here