Monday, October 26, 2026
Home Latest 7 उग्रवादी बड़ी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार

7 उग्रवादी बड़ी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार

मणिपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मणिपुर पुलिस ने 7 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और उनसे महत्वपूर्ण हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस में मिली जानकारी मुताबक बिष्णुपुर जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें केसीपी (सिटी मीतई) का सक्रिय सदस्य खुंमुकचम इबोमचा सिंह भी शामिल है। 47 वर्षीय इबोमचाको युमनाम प्रेमकुमार सिंह और युमनाम आनंदकुमार सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया, जो चुराचांदपुर के थिंगकंगफाई गांव के मूल निवासी हैं। अधिकारियों ने एक एम-20 पिस्तौल, विभिन्न कैलिबर के गोला-बारूद, और संचार उपकरण जैसे तीन बाओफेंग वायरलेस सेट बरामद किए।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक एक अन्य ऑपरेशन में बिष्णुपुर जिले की पुलिस ने सलाम बृजन सिंह को गिरफ्तार किया, जो सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी (एसओआरआपीए), कांगलेइपाक का सक्रिय सदस्य है। सिंह, जो पहले केसीपी (ताइबांगनबा) से जुड़ा हुआ था, को कुम्बी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सन्दांगखोंग क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वह सरकारी अधिकारियों से उगाही और धमकाने में शामिल था। उससे एसओआरआपीए के आठ मांग पत्र और बिष्णुपुर जिले के 38 स्कूलों के नामों की एक सूची भी बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि सबसे सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी तैंग्नोपॉल जिले के बॉर्डर पिलर 76 के पास एक ऑपरेशन से हुई, जहां सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों  लैश्राम तोम्बा सिंह जो पीआरईपीएके (पीआरओ) से है और युमनाम रोशन मीतई जो केवाईकेएल से जुड़ा, को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में एक लाइट मशीन गन, एक एक-56 राइफल, 300 से अधिक गोलियां, संचार उपकरण और सैन्य गियर सहित एक बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। उन्होंनें बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here