Wednesday, October 21, 2026
Home Crime पैट्रोल पंप से तेल डलवाकर भागे निहंग, पैसे मांगने पर काटी युवक...

पैट्रोल पंप से तेल डलवाकर भागे निहंग, पैसे मांगने पर काटी युवक की कलाई

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर साहिब में निहंग सिंह के वेश में आए तीन मोटरसाइकिल सवारों ने पैट्रोल पंप मालिक के लड़के की कलाई काट दी। पेट्रोल पंप पर काम करने जुगराज सिंह ने बताया कि उसके साथी से निहंग वेश में आए दो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल में एक हजार रुपये का तेल डलवाया। जब उनसे पैसे की मांग की गई तो उन्होंने गुगल पे करने के लिए कहा और साथ ही मोटरसाइकिल भगा लिया। उन्होंने कहा कि निहंग वेश में वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की संख्या तीन थी। दोनों अपने एक साथी को थोड़ी दूर उतार कर तेल डलवाने के लिए आए थे।

Advertisements

जुगराज सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक का लड़का गुरकिरत सिंह किसी काम से आ रहा था। इस दौरान पंप के कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो गुरकिरत सिंह ने फरार हुए लुटेरों का पीछा करके उसे रोका। इस दौरानम एक लुटेरे ने कृपाण से हमला करके गुरकिरत सिंह की कलाई काट दी। गुरकिरत सिंह की कलाई करीब 90 प्रतिशत कट गई। उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। इस दौरान लोगों ने एक लूटेरें को मौके से काबू कर लिया। सूचना मिलने पर एसएचओ गुरविंदर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर  पहुंचे। उन्होंनें बताया कि मामले की कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here