100 से ज्यादा शवों से कर चुका रेप, 2 हत्याएं भी की, अब पूरी जिंदगी जेल में कटेगी

लंदन (द स्टैलर न्यूज़)। एक साइको रेपिस्ट को इंग्लैंड की अदालत ने जेल भेज दिया है। अब उसकी पूरी जिंदगी जेल की चारदीवारी के भीतर ही कटेगी। डेविड फुलर नामक यह अपराधी महिलाओं की डेडबॉडी से रेप करता था। उसने दो महिलाओं की हत्या भी की थी, इसके बाद उन्हें भी अपनी हवस का शिकार बनाया था। इतना ही नहीं, फुलर बच्चों की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचता था। पुलिस को उसके घर से कई ऐसी तस्वीरें बरामद हुई थीं। अदालत ने 67 साल के अपराधी को समाज के लिए खतरा करार देते हुए जेल भेज दिया है।

Advertisements

साइको रेपिस्ट डेविड फुलर ने 1987 में 25 साल की वेंडी नेल और 20 वर्षीय कैरोलिन पियर्स को मौत के घाट उतारकर उनकी डेडबॉडी के साथ सेक्स किया था। करीब 33 साल बाद उसे अपने किए की सजा मिली है। दो महिलाओं की हत्या और रेप का ये केस ब्रिटेन के इतिहास में पहला ऐसा बन गया था, जो इतने लंबे समय तक अनसुलझा रहा। हालांकि, पुलिस देर से सही मगर इस मामले में डेविड फुलर की भागीदारी साबित करने में सफल रही।
डेविड फुलर इंग्लैंड के एक अस्पताल में बतौर इलेक्ट्रीशियन काम करता था। यहीं उसने 100 से ज्यादा शवों से बलात्कार किया। जब पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, तो उसे वहां से कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं। इसमें लाश के साथ सेक्स करते हुए कुछ तस्वीरें भी शामिल थीं। दो महिलाओं की हत्या के साथ -साथ फुलर को 51 अन्य मामलों में भी दोषी करार दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फुलर ने कितने शवों के साथ हैवानियत की, इसका सटीक आंकड़ा बताना तो मुश्किल है, लेकिन ये संख्या 100 से ज्यादा था।
मानसिक रूप से बीमार डेविड फुलर जब डेडबॉडी से सेक्स करता था तो उसे रिकॉर्ड कर लेता था। इतना ही नहीं जब उसे मृत महिला की बॉडी पर कोई दाग पसंद नहीं आता, वो सेक्स करने के बाद फोटो को एडिट करके उससे दाग हटा देता और फिर फोटो को संभलकर रख लेता। फुलर का सबसे छोटा शिकार एक नौ साल की बच्ची थी और सबसे बड़ा शिकार 100 वर्षीय महिला, जिसके शव के साथ उसने अस्पताल में घिनौनी हरकत की थी। पुलिस ने क्राइम सीन पर मिले ष्ठहृ्र के आधार पर डेविड फुलर को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here