Monday, October 19, 2026
Home Crime 415 नशीली गोलियों व 530 कैप्सूल सहित महिला गिरफ्तार

415 नशीली गोलियों व 530 कैप्सूल सहित महिला गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। थाना टांडा पुलिस ने एक महिला को 415 नशीली गोलियों व 530 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई अमरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी को साथ लेकर सिनेमा चौंक नज़दीक एक नशा बेचने वाली महिला सवरनो पत्नी देस राज निवासी सिनेमा रोड वार्ड नं 8 टांडा को नशा बेचते हुआ 415 नशीली गोलियों औ 530 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अरोपी महिला से पूछताछ जारी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here