Wednesday, October 21, 2026
Home Latest पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत जालंधर के 35 सरकारी स्कूलों में 2.32...

पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत जालंधर के 35 सरकारी स्कूलों में 2.32 करोड़ रुपये से बुनियादी ढांचे को बढावा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा राज्य की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत आज जालंधर के 35 सरकारी स्कूलों में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जिससे जिले के स्कूलों में बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिला है। इन स्कूलों में 20 प्राईमरी और 13 अपर प्राईमरी स्कूल शामिल है, जिनमें क्रम अनुसार: 1.48 करोड़ और 84.47 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए गए है। इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से स्मार्ट क्लासरूम, चार दीवारी, क्लस्टर रूम, शौचालय आदि के कार्य शामिल है। इसी अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय सरकारी मिडल स्कूल बस्ती शेख, सरकारी प्राईमरी स्कूल (लडकियां) बस्ती गुज़ां और सरकारी प्राईमरी स्कूल कोट सादिक में 34.49 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 15.02 लाख रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल बस्ती गुजां और सरकारी मिडिल स्कूल बस्ती शेख में 2 स्मार्ट क्लासरूम और 19.47 लाख रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल कोट सादिक में 2 क्लासरूम, चार दीवारी बनाना, क्लास रूमों की मुरम्मत, नए शौचालय शामिल है।

Advertisements

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ा है, जिससे सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पहले दिन से ही शिक्षा को प्राथमिकता देकर सरकारी स्कूलों की नुहार बदल दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, वहीं विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। श्री भगत ने कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत किए गए विकास कार्यों से सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिलेगा और आने वाले दिनों में भी सरकारी स्कूलों में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जहां स्कूलों में कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए गए है साथ ही छात्रों के लिए बस सेवाएं शुरू की गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी पहल भी की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं दी जा रही है और लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के कारण राज्य पूरे देश में शिक्षा का एक मॉडल बनकर उभर रहा है। इसी तरह, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने 15.23 लाख की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल जंडूसिंघा (लड़के), सरकारी प्राइमरी स्कूल जंडूसिंघा (लड़कियां) और सरकारी प्राइमरी स्कूल मदार में विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इसी तरह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी प्राइमरी स्कूल रैनक बाजार, सरकारी प्राइमरी स्कूल लाडोवाली रोड, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन और सरकारी प्राइमरी स्कूल काकी पिंड में 29.77 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी प्राइमरी स्कूल रहीमपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल शाहपुर पंडोरी और सरकारी प्राइमरी स्कूल अध्धी में 13.91 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (सै.) डा. गुरिंदरजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.एल.) हरजिंदर कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, स्कूल के शिक्षक, छात्र और छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here